Friday, May 9, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) फिल्मफेयर अवार्ड ही नहीं इस साल और भी बड़ा जलवा बिखेरेंगे मधुवेंद्र राय .... 2) ग़ाज़ा: ‘सहायता को हथियार बनाने की सोची-समझी’ इसराइली कोशिश ख़ारिज.... 3) भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी,अमेरिकी कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का निर्देश.... 4) अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज.... 5) भारतीय सेना की बहादुरी पर फिदा करीना, बोलीं, ‘हम आभारी हैं.... 6) अब 9 मई को नहीं, इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', मेकर्स बोले- 'देश पहले है'.... 7) पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस का मुकाबला धर्मशाला से अहमदाबाद स्थानांतरित, जीसीए ने की पुष्टि....
जब लालबाग के राजा का दर्शन करने पहुंची सनी लियोनी भीड़ में फंस गईं
Friday, September 22, 2023 3:15:44 PM - By Film Desk

सनी लियोनी
पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। हर कोई भगवान गणेश के जन्मोत्सव को धूमाधाम से मना रहा है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में तो इस त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सेलेब्स के घरों पर भी धमाकेदार तरीके से बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई के अलग-अलग पंडालों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बीते दिन शाहरुख खान लाल बाग के राजा का दर्शन करने पहुंचे थे। आज इसी कड़ी में सनी लियोनी भी लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचीं।

भीड़ में फंसीं सनी

गणपति दर्शन से पहले ही सनी लियोनी भीड़ में फंस गईं। बड़ी मशक्कतों और लंबे इंतजार के बाद उन्हें गणपति के दर्शन हुए। सनी लियोनी के पति डेनियल भी साथ नजर आए। सनी को लेकर उनके पति डेनियल काफी प्रोटेक्टिव हैं और इसका एक नजारा लालबाग में देखने को मिला, वो भीड़ को हटाकर सनी को आगे निकालते हुए दिखाई दिए। सनी लियोनी के साथ ही वहां सुनील गावस्कर भी पहुंच गए। दो वीआईपी एक ही वक्त पर पहुंचने की वजह से काफी भीड़ लग गई। आंत में लंबे इंतजार के बाद सनी को बप्पा के दर्शन हुए।

इस दौरान सनी लियोनी ने पिंक कलर का सूट कैरी किया था। उन्होंने साथ ही ग्लासेज लगाए थे। उनके साथ नजर आए उनके पति ने ग्रे कलर का कुर्ता-पजामा कैरी किया था। दोनों सड़क पर नंगे पैर ही पंडाल की ओर जाते नजर आए। वहीं वीडियो में दोनों सैकड़ों की भीड़ में फंसे भी दिखाई दे रहे हैं।