Friday, May 9, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) फिल्मफेयर अवार्ड ही नहीं इस साल और भी बड़ा जलवा बिखेरेंगे मधुवेंद्र राय .... 2) ग़ाज़ा: ‘सहायता को हथियार बनाने की सोची-समझी’ इसराइली कोशिश ख़ारिज.... 3) भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी,अमेरिकी कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का निर्देश.... 4) अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज.... 5) भारतीय सेना की बहादुरी पर फिदा करीना, बोलीं, ‘हम आभारी हैं.... 6) अब 9 मई को नहीं, इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', मेकर्स बोले- 'देश पहले है'.... 7) पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस का मुकाबला धर्मशाला से अहमदाबाद स्थानांतरित, जीसीए ने की पुष्टि....
दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी की संस्कारी बहू ऐश्वर्या शर्मा ने किया क्लीन बोल्ड
Wednesday, September 20, 2023 1:42:34 PM - By Film Desk

Aishwarya Sharma-Divyanka Tripathi
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' ने इस हफ्ते की पावर रेटिंग में धमाल कर दिया है। शो में इस इतना कुछ नया देखने को मिल रहा है कि लोगों के जुबान पर बस 'खतरों के खिलाड़ी 13' में हो रहे स्टंट और उनके कंटेस्टेंट्स का नाम रहता है। वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन मेकर्स शो से जुड़ी मजेदार अपडेट उनके दर्शकों के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक एडवेंचर शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी और ऐश्वर्या शर्मा के साथ शो के होस्ट रोहित शेट्टी नजर आ रहे है।

दिव्यांका त्रिपाठी को ऐश्वर्या शर्मा ने किया क्लीन बोल्ड

'खतरों के खिलाड़ी 13' में जब से चैलेंजर्स की एंट्री हुई है तब से शो में बचे हुए कंटेस्टेंट्स का बुरा हाल हो गया है। इस शो में हाल ही में आपने देखा कैसे दिव्यांका त्रिपाठी ने स्टंट में शिव ठाकरे की बैंड बजा दी और शिव उनके सामने टीक नहीं पाए। अब शो में सौंदस मौफाकिर, अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी, रशमीत कौर, डिनो जेम्स, अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा बाची है, जिनका अभी तक दिव्यांका त्रिपाठी उर्फ मगर रानी से सामने नहीं हुआ है। इसी सो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप ऐश्वर्या शर्मा को दिव्यांका त्रिपाठी की मिमिक्री करते देख सकते हैं।

रोहित शेट्टी ने ऐश्वर्या शर्मा की तारीफ
'खतरों के खिलाड़ी 13' में चैलेंजर्स के तौर पर एंट्री लेने वाली मगर रानी का कंटेस्टेंट्स के बीच काफी खौफ देखने को मिल रहा है। इसी बीच शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने ऐश्वर्या शर्मा को टास्क दिया दिया, जिसमें ऐश्वर्या को दिव्यांका त्रिपाठी की मिमिक्री करनी थी। ऐश्वर्या शर्मा की मिमिक्री देख दिव्यांका हैरान रह जाती है। वहीं वीडियो में रोहित शेट्टी टीवी की संस्कारी बहू ऐश्वर्या शर्मा की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते शो में दिव्यांका त्रिपाठी और शिव ठाकरे के बीच टक्कर देखने को मिली है। अब देखना ये है कि मगर रानी का अगला शिकार कौन है!