Friday, May 9, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) फिल्मफेयर अवार्ड ही नहीं इस साल और भी बड़ा जलवा बिखेरेंगे मधुवेंद्र राय .... 2) ग़ाज़ा: ‘सहायता को हथियार बनाने की सोची-समझी’ इसराइली कोशिश ख़ारिज.... 3) भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी,अमेरिकी कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का निर्देश.... 4) अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज.... 5) भारतीय सेना की बहादुरी पर फिदा करीना, बोलीं, ‘हम आभारी हैं.... 6) अब 9 मई को नहीं, इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', मेकर्स बोले- 'देश पहले है'.... 7) पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस का मुकाबला धर्मशाला से अहमदाबाद स्थानांतरित, जीसीए ने की पुष्टि....
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
Monday, September 25, 2023 10:49:17 PM - By Sport Desk

एशियन गेम्स 2023
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी मुकाबले शुरू हुए दो ही दिन हुए हैं और भारत ने दो गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीत लिया है। अब भारत के कुल मेडल 11 हो गए हैं। साथ ही भारत अब एशियन गेम्स 2023 की पदक तालिका यानी मेडल टेबल में टॉप 5 में एंट्री कर गया है। इस बीच अभी बहुत से मुकाबले होने हैं,​ जिसमें भारतीय खिलाड़ी गोल्ड मेडल अपने नाम करने की दावेदारी पेश करेंगे।

एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप 5 में पहुंचा भारत

एशियन गेम्स 2023 के ताजा मेडल टैली की बात की जाए तो वहां पर मेजबान चाइना नंबर एक पर है। चीन के नाम अब तक 32 गोल्ड, 15 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं। चीन के पास इस वक्त कुल 51 मेडल हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर रिपब्लिक ऑफ कोरिया है। उसने अब तक छह गोल्ड, सात सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं। जापान तीसरे पायदान पर है। जिसके नाम चार गोल्ड, 12 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल हैं। इस देश ने अब तक कुल मिलाकर 24 मेडल अपने नाम किए हैं। उज्बेकिस्तान ने चार गोल्ड, चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज समेत कुल 11 मेडल अपने नाम किए हैं। नंबर पांच पर अब हांगकांग चाइना और भारत बराबरी पर हैं। हांगकांग चाइना ने दो गोल्ड तीन सिल्वर और छह ब्रॉन्ज अब तक जीते हैं। उसके कुल मेडल 11 हैं। ठीक ऐसा ही हाल भारत का भी है, इसलिए दोनों को नंबर पांच पर ही रखा गया है। भारतीय खिलाड़ी अब यहां से और गोल्ड मेडल अपने नाम करते हैं तो पदक तालिका में और भी आगे जाने का मौका होगा।

पहले राइफल और उसके बाद महिला क्रिकेट में जीता गोल्ड
भारत ने दूसरे दिन यानी सोमवार को गोल्ड जीतकर आगाज किया। भारत ने 10 मीटर मेंस राइफल (टीम) में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड पर निशाना साधा। 1893.7 अंक के साथ टीम इंडिया ने चीन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। चीन ने इस साल 19 अगस्त को बाकू वर्ल्ड चैंपियनशिप में 1893.3 अंक के साथ रिकॉर्ड बनाया था। इसके कुछ ही देर बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल में 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। महिला क्रिकेट में श्रीलंका को सिल्वर से संतोष करना पड़ा, वहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।