Friday, May 9, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) फिल्मफेयर अवार्ड ही नहीं इस साल और भी बड़ा जलवा बिखेरेंगे मधुवेंद्र राय .... 2) ग़ाज़ा: ‘सहायता को हथियार बनाने की सोची-समझी’ इसराइली कोशिश ख़ारिज.... 3) भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी,अमेरिकी कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का निर्देश.... 4) अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज.... 5) भारतीय सेना की बहादुरी पर फिदा करीना, बोलीं, ‘हम आभारी हैं.... 6) अब 9 मई को नहीं, इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', मेकर्स बोले- 'देश पहले है'.... 7) पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस का मुकाबला धर्मशाला से अहमदाबाद स्थानांतरित, जीसीए ने की पुष्टि....
मुंबई में बढ़ते कोरोना केस के बाद सड़कों पर फिर दिखेंगे क्लीन-अप मार्शल?
Wednesday, June 8, 2022 2:23:28 PM - By पायल शुक्ला

मुंबई की सड़कों पर फिर दिखेंगे क्लीन-अप मार्शल मंजूरी के लिए भेजा गया प्रस्ताव।

मुंबई में कोरोना के बढ़तें मामलों के बाद यह कयास लगाएं जा रहें है कि जल्द ही मुंबई के सड़कों पर फिर से क्लीन-अप मार्शल नजर आ सकते हैं। इस संदर्भ में मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वही कोरोना के बढ़तें मामलों के बीच मास्क की अनिवार्यता ने भी जोर पकड़ा है। गौरतलब हैं कि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कई बार लोगों से मास्क पहनने की अपील कर चुके हैं। बात दें कि कोरोना काल में क्लीन-अप मार्शल बिना मास्क पहनने वालों से जुर्माना वसूली करती थी। इस योजना पर पूर्व नगरसेवक हर्ष पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि क्लीन-अप मार्शल को पूरी ट्रेनिंग देकर ही लाया जाना चाहिए, जिससे जनता को अनावश्यक परेशानी न हो।

बीमसी द्वारा चुने गए क्लीन अप मार्शल के जरिए मास्क न पहले वालों से करीब १०० करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया था। विभाग के अधिकारी का मानना है कि प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार है, अनुमती मिलते ही वह अपने जुर्माने वसूली का कार्य प्रारंभ करेंगे।

पिछले कोरोना काल में क्लीन-अप मार्शल को तरह तरह की लोगों की प्रक्रिया सामने आई थी। बात दें कि क्लीन-अप मार्शल की योजना कई सालों पहले मुंबई की सड़कों को गंदा करने वाले से जुर्माना वसलूने के लिए लाया गया था। कभी इनकी मनमानी की शिकायतें आती हैं, तो कई बार अवैध मार्शल भी पकड़ में आते थे। कई शिकायतों के बाद नियमानुसार इनके ड्रेस कोड पर वॉर्ड का नाम लिखा जाने लगा। मार्शल द्वारा नियमों का पालन न करने पर उनसे जुर्माना भी वसूला गया। बावजूद इसके मार्शल से जुड़ी शिकायतें नहीं रुकीं। फिलहाल बढ़ते कोरोना केस के बाद उम्मीद लगाई ज रही हैं कि जल्द ही बीएमसी की तरफ से क्लीन-अप मार्शल को जुर्माना वसूली के लिए अनुमति दी जाएगी।