Friday, May 9, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) फिल्मफेयर अवार्ड ही नहीं इस साल और भी बड़ा जलवा बिखेरेंगे मधुवेंद्र राय .... 2) ग़ाज़ा: ‘सहायता को हथियार बनाने की सोची-समझी’ इसराइली कोशिश ख़ारिज.... 3) भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी,अमेरिकी कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का निर्देश.... 4) अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज.... 5) भारतीय सेना की बहादुरी पर फिदा करीना, बोलीं, ‘हम आभारी हैं.... 6) अब 9 मई को नहीं, इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', मेकर्स बोले- 'देश पहले है'.... 7) पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस का मुकाबला धर्मशाला से अहमदाबाद स्थानांतरित, जीसीए ने की पुष्टि....
हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारीहरियाणा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
Friday, September 13, 2024 8:38:52 AM - By News Desk

Symbolic Picture
चंडीगढ़ । भाजपा ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान ,पीयूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, हरदीप सिंह पुरी, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर सहित कई केंद्रीय मंत्रियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी भाजपा ने स्टार प्रचारक बनाया है।

पार्टी ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी एवं संजीव बालियान, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब, सतीश पुनिया, सुरेंद्र सिंह नागर, सुधा यादव, किरण चौधरी, मनोज तिवारी, नवीन जिंदल, अशोक तंवर, कुलदीप बिश्नोई, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी और महिला पहलवान बबीता फोगाट को भी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

आपको बता दें कि, हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होना है और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।