Sunday, September 8, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) कियारा का फैशन सेंस बोल्ड और एडवेंचरस : सिद्धार्थ मल्होत्रा.... 2) भारत सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 'अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन' करने के लिए तैयार.... 3) आरबीआई लाने जा रहा यूएलआई सिस्टम, एमएसएमई और कृषि क्षेत्र को लोन देने में आएगी तेजी.... 4) किसानों से किए वादों को पूरा करने में मोदी सरकार नाकाम : राहुल गांधी.... 5) गाजा संघर्ष के दौरान इजराइल को 50 हजार टन से अधिक सैन्य उपकरण व गोला-बारूद म‍िला.... 6) फिल्म समीक्षा: "ऐसा पति मुझे दे भगवान".... 7) सरकार को उम्मीद, बेहतर मानसून से खाद्य मुद्रास्फीति में आएगी और कमी....
हिमाचल विधानसभा में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पहली बार एक साथ नजर आएंगे, इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ
Sunday, July 14, 2024 2:59:26 PM - By News Desk

Symbolic Picture
हमीरपुर। हिमाचल विधानसभा में पहली मर्तबा पति-पत्नी एक साथ नजर आएंगे। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के रूप में प्रदेश के इतिहास में पहली मर्तबा यह कारनामा हुआ है।

क्योंकि देहरा विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में कमलेश ने जीत हासिल की है। वे अब सुक्खू के साथ सदन में बैठी हुईऊ नजर आएंगी। हिमाचल की किसी भी सरकार में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। वर्ष 2017 के चुनाव में पिता पुत्र के रूप में वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह सदन में पहुंचे थे। मगर पति-पत्नी के रूप में यह पहली मर्तबा इतिहास रचा गया है।

अब हिमाचल की विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या तीन हो गई है। जिनमें रीना कश्यप, अनुराधा राणा और अब कमलेश ठाकुर भी उनके साथ शुमार हो गईं हैं। दर असल में देहरा विधानसभा सीट कांग्रेस ने पहले कभी नहीं जीती। यह पहला मौका है, जब कमलेश ठाकुर के रूप में कांग्रेस ने वहां पहली जीत हासिल की है।

यह उपचुनाव अजीबोगरीब माहौल में हुआ है। जब डेढ़ साल पहले निर्दलीय रूप में होशियार सिंह चुनाव जीते थे। लेकिन ऑपरेशन लोटस के कारण जो हुआ, इस वजह से होशियार सिंह भाजपा में शामिल हुए और अब इस चुनाव में जब कमलेश ठाकुर ने शगुन के रूप में लोगों से वोट मांगे, तो होशियार सिंह चुनाव में हार गए।