Friday, May 9, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) फिल्मफेयर अवार्ड ही नहीं इस साल और भी बड़ा जलवा बिखेरेंगे मधुवेंद्र राय .... 2) ग़ाज़ा: ‘सहायता को हथियार बनाने की सोची-समझी’ इसराइली कोशिश ख़ारिज.... 3) भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी,अमेरिकी कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का निर्देश.... 4) अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज.... 5) भारतीय सेना की बहादुरी पर फिदा करीना, बोलीं, ‘हम आभारी हैं.... 6) अब 9 मई को नहीं, इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', मेकर्स बोले- 'देश पहले है'.... 7) पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस का मुकाबला धर्मशाला से अहमदाबाद स्थानांतरित, जीसीए ने की पुष्टि....
हिंदी भाषा में हैं पारंगत तो इन फील्ड में कर सकते हैं अपना सितारा बुलंद
Thursday, September 14, 2023 11:51:01 AM - By Akash Mishra

सांकेतिक फोटो
हमारे देश यानी भारत में हिंदी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा का हमारे देश में सर्वोपरि स्थान है। हिंदी भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है, जो हमारे देश में बोली जाती है। संसदीय काम से लेकर न्यायिक और गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशंस में इसे ऑफिशियल कम्युनिकेशन की तरह उपयोग किया जाता है। वैश्विक स्तर पर या यूं कहें कि दुनिया में यह तीसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। अगर आपको हिंदी पसंद है और इसमें करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए वरदान साबित होगी।

हिंदी को आज भी अंग्रेजी भाषा से कम आंका जाता है, लेकिन ये बिलकुल गलत है। हिंदी भाषा में भी बहतरीन करियर ऑप्शंस मौजूद हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए हिंदी भाषा के कुछ बेहतरीन करियर विरल्प बताने जा रहे हैं।

ये हैं पांच हिंदी भाषा से संबंधित करियर विकल्प

राजभाषा ऑफिसर- ये राष्ट्रीयकृत बैंकिंग इंस्टीट्यूशंस में राजभाषा ऑफिसर के रूप में काम करते हैं।
जर्नलिज्म- आपको हिंदी पसंद है तो आप हिंदी पत्रकारिता के फील्ड में शानदार करियर बना सकते हैं।
कंटेंट राइटर- अगर आपको हिंदी पढ़ने-लिखने में काफी रूचि है तो आप एक हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर अपना करियर बना सकते हैं।
ट्रांसलेटर- हर देश में ट्रांसलेटर की जरूरत होती है, तो आप अगर हिंदी भाषा में पारंगत हैं तो हिंदी ट्रांसलेटर को करियर विकल्प चुन सकते हैं।
टीचर- यदि आप को हिंदी साहित्य सहित व्याकरण में अच्छी पकड़ है तो आप एक शिक्षक के रूप में अपने करियर को बुलंदियों तक पहुंचा सकते हैं।