Thursday, March 27, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के आइडियल रेसीडेंसी में दिन दहाड़े लाखों रुपये की चोरी .... 2) ईडी की जॉर्ज सोरोस से जुड़े संगठन ओएसएफ के खिलाफ कार्रवाई.... 3) ‘जो औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे, वे देशद्रोही’, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बयान.... 4) फिल्मों के चक्कर में छोटे पर्दे से भी काम गंवा बैठे ये सितारे.... 5) सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर बने बिग बी.... 6) अबू कताल के खात्मे से दहशत में पाकिस्तान, ISI ने बढ़ा दी हाफिज सईद की सुरक्षा.... 7) गाजा में तबाही! इजरायल के भीषण हवाई हमलों में कई लोगों की मौत....
हिमाचल विधानसभा में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पहली बार एक साथ नजर आएंगे, इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ
Sunday, July 14, 2024 2:59:26 PM - By News Desk

Symbolic Picture
हमीरपुर। हिमाचल विधानसभा में पहली मर्तबा पति-पत्नी एक साथ नजर आएंगे। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के रूप में प्रदेश के इतिहास में पहली मर्तबा यह कारनामा हुआ है।

क्योंकि देहरा विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में कमलेश ने जीत हासिल की है। वे अब सुक्खू के साथ सदन में बैठी हुईऊ नजर आएंगी। हिमाचल की किसी भी सरकार में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। वर्ष 2017 के चुनाव में पिता पुत्र के रूप में वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह सदन में पहुंचे थे। मगर पति-पत्नी के रूप में यह पहली मर्तबा इतिहास रचा गया है।

अब हिमाचल की विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या तीन हो गई है। जिनमें रीना कश्यप, अनुराधा राणा और अब कमलेश ठाकुर भी उनके साथ शुमार हो गईं हैं। दर असल में देहरा विधानसभा सीट कांग्रेस ने पहले कभी नहीं जीती। यह पहला मौका है, जब कमलेश ठाकुर के रूप में कांग्रेस ने वहां पहली जीत हासिल की है।

यह उपचुनाव अजीबोगरीब माहौल में हुआ है। जब डेढ़ साल पहले निर्दलीय रूप में होशियार सिंह चुनाव जीते थे। लेकिन ऑपरेशन लोटस के कारण जो हुआ, इस वजह से होशियार सिंह भाजपा में शामिल हुए और अब इस चुनाव में जब कमलेश ठाकुर ने शगुन के रूप में लोगों से वोट मांगे, तो होशियार सिंह चुनाव में हार गए।