Sunday, July 6, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) फिल्मफेयर अवार्ड ही नहीं इस साल और भी बड़ा जलवा बिखेरेंगे मधुवेंद्र राय .... 2) ग़ाज़ा: ‘सहायता को हथियार बनाने की सोची-समझी’ इसराइली कोशिश ख़ारिज.... 3) भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी,अमेरिकी कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का निर्देश.... 4) अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज.... 5) भारतीय सेना की बहादुरी पर फिदा करीना, बोलीं, ‘हम आभारी हैं.... 6) अब 9 मई को नहीं, इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', मेकर्स बोले- 'देश पहले है'.... 7) पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस का मुकाबला धर्मशाला से अहमदाबाद स्थानांतरित, जीसीए ने की पुष्टि....
अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
Wednesday, June 12, 2024 4:02:53 PM - By News Desk

अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव जीता है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव जीता है।



समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव केन्द्र की राजनीति में एक्टिव होंगे। सपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जानकारी के मुताबिक यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर शिवपाल सिंह यादव को पार्टी नामित कर सकती है। क्योंकि वह पार्टी में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट 1,70,922 मतों के अंतर से जीती। अखिलेश यादव को कन्नौज में 6,42,292 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 4,71,370 वोट मिले। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इमरान बिन जफर को 81,639 वोट मिले थे। अखिलेश 2000 में कन्नौज सीट से उपचुनाव में लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 2004 और 2009 का चुनाव भी जीता था। असल में कन्नौज को सपा का गढ़ कहा जाता है, लेकिन 2019 के चुनाव में यहां पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।