Tuesday, September 17, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) नए कीर्तिमान बना रहे है अंशुमान सिंह राजपूत .... 2) 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’.... 3) रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुआ फिल्म स्टार वरुण तेज की फिल्म मटका का अंतिम शेड्यूल.... 4) 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड.... 5) 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा ‘आयुष्मान योजना’ का लाभ.... 6) 'आरक्षण को 50 फीसदी से आगे ले जाएंगे', विवाद के बाद राहुल गांधी ने अपने बयान पर दी सफाई.... 7) राहुल गांधी जब आरक्षण पर भाजपा को घेरते हैं, तो मायावती को होता है सबसे ज्यादा दर्द : उदित राज....
टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन ने किया संन्यास का ऐलान
Sunday, August 25, 2024 2:24:35 PM - By News Desk

शिखर धवन
टीम इंडिया के ओपनर रहे शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
वीडियो पोस्ट करते हुए धवन ने लिखा, "मैं अपने 14 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर को बहुत सारी यादों के साथ समाप्त करता हूं। आप सभी को प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। जय हिंद।"

वीडियो में उन्होंने कहा, "जिंदगी में आगे बढ़ने का समय आ गया है, इसलिए मैं अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। मैं भारत के लिए अब नहीं खेल पाऊंगा, यह सोचकर दुखी होने की बजाय मैं यह सोचकर खुश हूं कि मैं भारत के लिए इतने लंबे समय तक खेला। मैं अपनी इस यात्रा के लिए अपने परिवार, बचपन के कोचों, साथ खेले खिलाड़ियों और सभी फैंस का शुक्रगुजार हूं।"

धवन ने भारत के लिए 269 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उनके नाम 24 शतक हैं। वह इस साल आईपीएल 2024 के दौरान पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखे थे।

उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार दिसंबर 2022 में खेला था। साल 2010 में टीम इंडिया के साथ जुड़े शिखर ने अब तक खेले 34 टेस्ट में 40.61 की औसत से 2,315 रन बनाए। जबकि 167 वनडे मैचों में उन्होंने 44.11 की औसत से 7,436 रन बनाए। वहीं, 68 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.92 की औसत से 1,759 रन बनाए हैं।