Tuesday, September 17, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) नए कीर्तिमान बना रहे है अंशुमान सिंह राजपूत .... 2) 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’.... 3) रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुआ फिल्म स्टार वरुण तेज की फिल्म मटका का अंतिम शेड्यूल.... 4) 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड.... 5) 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा ‘आयुष्मान योजना’ का लाभ.... 6) 'आरक्षण को 50 फीसदी से आगे ले जाएंगे', विवाद के बाद राहुल गांधी ने अपने बयान पर दी सफाई.... 7) राहुल गांधी जब आरक्षण पर भाजपा को घेरते हैं, तो मायावती को होता है सबसे ज्यादा दर्द : उदित राज....
अजमेर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आनासागर झील का पानी सड़कों पर आया
Sunday, August 25, 2024 2:39:33 PM - By News Desk

Symbolic Picture
अजमेर। अजमेर शहर सहित जिले भर में लगातार झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अल सुबह से लगातार बरस रही है मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है।

यहां तक कि शहर की सबसे बड़ी झीलआनासागर का पानी भी सड़को पर आ गया है। राहगीरों का आना जाना बेहद मुश्किल हो चुका है झील के आस पास का रास्ता भी बंद हो चला है।ऐसे में सड़के पानी से लबालब है तो वही लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। घर और दुकानें मानो तालाब में तब्दील हो गई हो। जगह-जगह यातायात प्रभावित हो रखा है।

शहर के आना सागर लिंक रोड ,वैशाली नगर, सावित्री कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, सूचना केंद्र बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन में और लिंक रोड 9 नंबर पेट्रोल पंप सहित सैकड़ो जगह पर 3 फीट से अधिक पानी भर चुका है। आनासागर और फाइसागर झील के ओवरफ्लो होने से बेहद दुश्वारी पेश आ रही है। जिसकी वजह से सैकड़ो शहरवासी अपने घरों में ही कैद हो कर रह गए है।