Thursday, April 18, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
वंदे भारत मिशन: विदेशों से 6.87 लाख से अधिक भारतीय लौटे, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
Thursday, November 5, 2020 3:00:54 PM - By न्यूज डेस्क

अनुराग श्रीवास्तव
विदेश मंत्रालय ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से 6.87 लाख से अधिक भारतीय स्वदेश लौटे। विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार ने 7 मई को इस मिशन की शुरुआत की थी।

प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे भारत मिशन का चौथा चरण अभी चल रहा है।

15 से 31 जुलाई के बीच इस चरण के तहत अतिरिक्त 120 उड़ानें होगी। इन उड़ानों के जरिए खाड़ी देशों, मलयेशिया, सिंगापुर, ब्रिटेन, यूरोप, किर्गिजस्तान और यूक्रेन से भारतीयों को वापस जा रहा है। उड़ानों में इस वृद्धि के साथ ही इस चरण में 751 अंतरराष्ट्रीय उड़ान हो गई हैं।