Sunday, April 27, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) ख्वाब,मेहनत और जूनून की एक मिसाल है,रितेश नारायण .... 2) पहलगाम आतंकी हमले का धनबाद कनेक्शन! .... 3) सिंपल सी:डिंपल सिंह .... 4) The Family Man 3 में इस पुराने किरदार की हुई एंट्री.... 5) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई केसरी 2.... 6) अमेरिका के 22 MQ-9 बाहुबली ड्रोन गिराकर हूतियों ने दिखाया दम, यमनी गुट ने कैसे तैयार किया एयर डिफेंस?.... 7) यूक्रेन में रूसी मिसाइलों का कहर, 6 बच्चों समेत 9 की मौत....
सोमालिया में जेल से भाग रहे कैदियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी, आठ लोगों की मौत
Sunday, July 14, 2024 2:48:04 PM - By News Desk

Symbolic Picture
मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में सुरक्षाबलों और भागने का प्रयास कर रहे कैदियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस घटना में पांच कैदियों और तीन सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य कैदी घायल बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कस्टोडियल कोर कमांड के प्रवक्ता अब्दिकानी मोहम्मद खलफ ने शनिवार को बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान तीन सैनिक भी घायल हुए हैं।

सेंट्रल जेल से भागने का प्रयास कर रहे हथियारों से लैस कैदी अल-शबाब आतंकवादी समूह के सदस्य थे। जेस से भागने के प्रयास के दौरान जेल अधिकारियों और कैदियों के बीच गोलीबारी हुई।

जेल अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैदियों ने भागने के लिए हथियार और हथगोले कैसे हासिल किए।

रिपोर्ट के अनुसार, "अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अल-शबाब सदस्यों के खिलाफ अभियान पूरा कर लिया है। फिलहाल स्थिति शांत है और सुरक्षा बलों ने सभी पांच कैदियों को मार गिराया है। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है।"

अल-शबाब आतंकवादियों ने हमार सेंट्रल जेल पर हुए ताजा हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह मोगादिशु में जेल पर समूह के कैदियों द्वारा किया गया दूसरा घातक हमला है।