Saturday, May 10, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) फिल्मफेयर अवार्ड ही नहीं इस साल और भी बड़ा जलवा बिखेरेंगे मधुवेंद्र राय .... 2) ग़ाज़ा: ‘सहायता को हथियार बनाने की सोची-समझी’ इसराइली कोशिश ख़ारिज.... 3) भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी,अमेरिकी कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का निर्देश.... 4) अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज.... 5) भारतीय सेना की बहादुरी पर फिदा करीना, बोलीं, ‘हम आभारी हैं.... 6) अब 9 मई को नहीं, इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', मेकर्स बोले- 'देश पहले है'.... 7) पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस का मुकाबला धर्मशाला से अहमदाबाद स्थानांतरित, जीसीए ने की पुष्टि....
यूपी की जनता ने नफरत, हिंसा के खिलाफ वोट दिया - राहुल गांधी
Wednesday, June 12, 2024 - 4:39:22 PM - By News Desk

यूपी की जनता ने नफरत, हिंसा के खिलाफ वोट दिया - राहुल गांधी
राहुल गांधी
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद जनता का आभार जताने रायबरेली पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने हिंसा, झूठ और अहंकार के खिलाफ वोट किया है। भाजपा के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे थे पर जनता ने उन्हें संविधान को माथे से लगाने के लिए मजबूर कर दिया। जनता ने बता दिया कि वो नफरत के खिलाफ है, बेरोजगारी के खिलाफ है। रायबरेली की जनता ने इस बदलाव की शुरुआत की है।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा फैजाबाद लोकसभा सीट भी हार गई। अयोध्या की जनता ने संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से किसी तरह जीते हैं। अगर वहां से प्रियंका लड़ जाती तो प्रधानमंत्री तीन-चार लाख वोटों से हारते। देश की जनता ने भाजपा को संदेश दिया कि ये मोहब्बत का देश है। जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तो किसी गरीब को, किसी आदिवासी को नहीं बुलाया गया था। सिनेमा के लोग आए थे, उद्योगपति मौजूद थे, पर किसी गरीब आदिवासी को नहीं बुलाया गया। अयोध्या में भाजपा को हराकर जनता ने संदेश दिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इस जीत से साबित हो गया कि प्रदेश और देश के लोग साफ-सुथरी राजनीति चाहते हैं। ये सब आप कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। राहुल गांधी रायबरेली के सांसद हैं। आप सभी को बहुत बधाई। आप सबने कठिन परिस्थितियों में लड़ाई लड़ी। किशोरी लाल को कमी महसूस नहीं होने दी। दोनों जिलों के जिलाध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद। समाजवादी पार्टी के मंच पर बैठे साथी और कार्यकर्ताओं को मिलाकर हमने सेना बनाई और हमने दोनों जिले जीते। पूरा देश आप की तरफ देख रहा है।