Saturday, April 20, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
ठाणे में काव्यगोष्ठी और कार्यशाला संपन्न
Sunday, September 26, 2021 - 4:19:41 PM - By विनय सिंह

काव्यगोष्ठी की एक तस्वीर
ठाणे की साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में शनिवार की शाम मासिक काव्य गोष्ठी के साथ-साथ कार्यशाला का आयोजन मुन्ना विष्ट, कार्यालय सिडको ठाणे पश्चिम में किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चतुर्वेदी उपस्थित थे। गोष्टी का सफल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश सिंह ने किया। सर्वप्रथम संस्था के पूर्व सदस्य लालकृष्ण आडवाणी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात गोष्ठी की शुरूआत हुई।

मुंबई व ठाणे महानगर से उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेंद्र सिंह बिष्ट, टी.आर.खुराना, वरिष्ठ कवि विदेह महाराज, शारदा प्रसाद दुबे, अनिल कुमार राही, विनय सिंह, डॉ.वफा सुल्तानपुरी, शिव शंकर मिश्रा, विनय शर्मा दीप, डॉ.आनंदी सिंह, डॉ.प्रभा शर्मा सागर, शिल्पा सोनटक्के, श्रीनाथ शर्मा, रमाशंकर यादव आदि उपस्थित थे।
गोष्ठी से 1 घंटे पूर्व संस्था की प्रथम कार्यशाला का अयोजन हुआ जिसमें विनय सिंह द्वारा मोबाइल संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गई। गोष्ठी के समापन पर संस्था के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने उत्तम काव्यपाठ हेतु प्रथम पुरस्कार अनिल कुमार राही को द्वितीय श्रीनाथ शर्मा, तृतीय ओमप्रकाश सिंह एवं सांत्वना पुरस्कार डॉक्टर आनंदी सिंह को देकर प्रोत्साहित किया। आभार प्रर्दशन के बाद राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी समाप्त हुई।