Tuesday, September 17, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) नए कीर्तिमान बना रहे है अंशुमान सिंह राजपूत .... 2) 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’.... 3) रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुआ फिल्म स्टार वरुण तेज की फिल्म मटका का अंतिम शेड्यूल.... 4) 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड.... 5) 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा ‘आयुष्मान योजना’ का लाभ.... 6) 'आरक्षण को 50 फीसदी से आगे ले जाएंगे', विवाद के बाद राहुल गांधी ने अपने बयान पर दी सफाई.... 7) राहुल गांधी जब आरक्षण पर भाजपा को घेरते हैं, तो मायावती को होता है सबसे ज्यादा दर्द : उदित राज....
किसानों से किए वादों को पूरा करने में मोदी सरकार नाकाम : राहुल गांधी
Tuesday, August 27, 2024 - 12:00:24 AM - By Arun Verma

Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने और वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार किसानों से किए वादों को पूरा करने में विफल रही है और अब किसानों का अपमान कर रही है। किसान आंदोलन के दौरान 700 किसानों ने जान गंवाई। लेकिन, भाजपा के सांसद उन्हें बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कह रहे हैं। यह भाजपा की किसान विरोधी नीति का सबूत है।
उन्होंने कहा कि किसानों ने जब आंदोलन वापस लिया था, तब सरकारी समिति बनाई गई थी, जो आज भी ठंडे बस्ते में है। एमएसपी पर सरकार अपना रुख साफ नहीं कर सकी है। शहीद किसानों के परिवारों को कोई राहत नहीं दी गई है। अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान-सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छुप नहीं सकता।
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है। 378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है। ये शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।"
उन्होंने लिखा, "किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, एमएसपी पर सरकार अपना रुख आज तक साफ नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी तरह की राहत नहीं दी गयी और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है। अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छुप नहीं सकता। नरेंद्र मोदी और भाजपा कितनी भी साजिश कर लें - इंडिया गठबंधन किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दिलवा कर रहेगा।"