Friday, April 26, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत: भोजपुरी सिनेमा की मिली एक नयी जोड़ी .... 2) भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार लंदन को "अनुभवी सीईओ" की तरह चाहते हैं चलाना.... 3) अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ रुपये के पार.... 4) यह कंपनी दे रही ‘दुखी’ होने पर 10 दिन की छुट्टी.... 5) 'अब तो आगे...', DC के खिलाफ जीत के बाद SRH कप्तान पैट कमिंस के बयान ने मचाया तूफान.... 6) गोलीबारी... ईवीएम में तोड़-फोड़ के बाद मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का फैसला.... 7) पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने "टेक सिटी" को "टैंकर सिटी" बनाया, सिद्धारमैया ने किया पलटवार....
इरफान खान की कब्र का हाल देखकर फैन्स हुए दुखी
Saturday, September 26, 2020 12:24:06 AM - By फ़िल्म डेस्क

इरफान खान की कब्र
इरफान खान 29 अप्रैल को इस दुनिया को छोड़कर चले गए। हाल ही में एक्टर चंदन रॉय, इरफान खान की कब्र पर पहुंचे। उन्होंने इरफान के कब्र की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटोज में इरफान की कब्र का हाल देखकर एक्टर के फैन्स काफी दुखी हुए। वे चाहते हैं कि इरफान की कब्र को कम से कम सजा कर रखा जाए।

तो किसी ने कहा कि वे बहुत स्पेशल थे, उनकी कब्र का किसी को ध्यान रखना चाहिए। सोशल मीडिया पर फैन्स खूब ट्वीट कर रहे हैं। चंदन ने इस बारे में बात करते हुए ई टाइम्स से कहा, 'लोग फोटोज देखकर इमोशनल हो गए हैं, लेकिन मैंने वो सब सोशल मीडिया के लिए नहीं किया था। उनकी कब्र सजी हुई नहीं थी, लेकिन उसमें उनकी एक वाइब्रेशन थी। उसमें कुछ मैजिकल पावर थी।'

चंदन ने कब्र की फोटोज शेयर कर लिखा था, 'कल से इरफान की याद आ रही थी। खुद से खफा था कि चार महीने से उसकी कब्र तक देखने नहीं गया। आज मैं गया, वह वहां अकेले आराम कर रहे थे। कोई आसपास नहीं था सिर्फ पौधे थे और खामोशी थी। मैंने उनके लिए वहां रजनीगंधा छोड़ी।'