Friday, April 26, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत: भोजपुरी सिनेमा की मिली एक नयी जोड़ी .... 2) भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार लंदन को "अनुभवी सीईओ" की तरह चाहते हैं चलाना.... 3) अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ रुपये के पार.... 4) यह कंपनी दे रही ‘दुखी’ होने पर 10 दिन की छुट्टी.... 5) 'अब तो आगे...', DC के खिलाफ जीत के बाद SRH कप्तान पैट कमिंस के बयान ने मचाया तूफान.... 6) गोलीबारी... ईवीएम में तोड़-फोड़ के बाद मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का फैसला.... 7) पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने "टेक सिटी" को "टैंकर सिटी" बनाया, सिद्धारमैया ने किया पलटवार....
कपिल देव हरियाणा की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर होंगे, नियुक्ति के लिए बदले नियम
Saturday, September 14, 2019 10:56:28 PM - By न्यूज डेस्क

कपिल देव
क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव हरियाणा के राई स्थित खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलाधिपति (चांसलर) होंगे। राज्य के खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। वर्ष 1983 में भारतीय टीम को पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव के की नियुक्ति के लिए सरकार ने मानसून सत्र में ही नियमों में बदलाव किया और यूनिवर्सिटी की कमान उन्हें सौंपने का फैसला किया।

नियमानुसार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति वहां के राज्यपाल होते हैं, लेकिन खेल विश्वविद्यालय को इस दायरे से बाहर रखा गया है। कपिल देव जहां यूनिवर्सिटी के चांसलर होंगे, वहीं राज्यपाल संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। इसके अलावा कुलपति (वाइस चांसलर) की अलग से नियुक्ति की जाएगी। लगभग 630 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस यूनिवर्सिटी को प्रदेश सरकार जल्द शुरू करना चाहती है।