Thursday, May 9, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत: भोजपुरी सिनेमा की मिली एक नयी जोड़ी .... 2) भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार लंदन को "अनुभवी सीईओ" की तरह चाहते हैं चलाना.... 3) अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ रुपये के पार.... 4) यह कंपनी दे रही ‘दुखी’ होने पर 10 दिन की छुट्टी.... 5) 'अब तो आगे...', DC के खिलाफ जीत के बाद SRH कप्तान पैट कमिंस के बयान ने मचाया तूफान.... 6) गोलीबारी... ईवीएम में तोड़-फोड़ के बाद मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का फैसला.... 7) पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने "टेक सिटी" को "टैंकर सिटी" बनाया, सिद्धारमैया ने किया पलटवार....
राष्ट्रपति चुनाव बहस: हिलेरी-ट्रंंप ने लगाए एक-दूसरे पर संगीन आरोप
Monday, October 10, 2016 10:25:11 AM - By एजेंसी

हिलेरी-ट्रंप में जोरदार बहस, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का मुद्दा उठा
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले सोमवार को रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप और डेमोक्रैट उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन ने दूसरे प्रजिडेंशल डिबेट में एक-दूसरे पर तीखे हमले बोले। ट्रम्प ने कहा कि अगर मैं प्रेसिडेंट बना तो ईमेल मुद्दे पर हिलेरी को जेल भेज दूंगा। ट्रम्प ने कहा कि अगर वह चुने जाते हैं, तो हिलरी के ईमेल्स की जांच कराएंगे। हिलेरी पर आरोप है कि विदेश मंत्री रहने के दौरान उन्होंने प्राइवेट सर्वर से ईमेल भेजे थे। उनपर 30 हजार ईमेल डिलीट करने का भी आरोप है। हिलरी ने महिलाओं पर दिए गए बयान पर ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि हाल ही में जारी हुए विडियो से ट्रंप की असलियत सामने आ गई है। हिलरी ने कहा कि ट्रंप ने कई बार महिलाओं का अपमान किया है। वहीं, ट्रंप ने जवाबी हमले में हिलरी के पति और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के अफेयर गिना डाले।

अमेरिकी चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन के बीच दूसरी टीवी डिबेट समाप्त हो चुकी है। इस डिबेट में ट्रंप और हिलेरी ने एक दूसरे को ई-मेल्स, सेक्स कांड, सीरिया, रूस और आइएस पर एक दूसरे को घेरा। सेंट लुईस की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में डिबेट शुरू होने से पहले जब दोनों नेता मंच पर आए तो उस वक्त दोनों ने हाथ तक नहीं मिलाया। इससे पहले 68 साल की हिलेरी क्लिंटन और 70 साल के डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली टीवी डिबेट दो हफ्ते पहले हुई थी। बहस को दुनिया में 10 करोड़ लोगों ने लाइव देखा।

डिबेट में हिलेरी क्लिंटन ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले को लेकर ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के लायक नहीं हैं। हालांकि, ट्रंप ने अपने आरोपों पर सफाई दी लेकिन हिलेरी ने यह कहकर मामले को और तूल दे दिया कि ट्रंप के तथ्यों की जांच कर पाना संभव नहीं है। हिलेरी ने कहा कि ट्रंप ने आज तक अपने दिए गए किसी बयान के लिए माफी नहीं मांगी है। वहीं ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर भी निजी हमले करते हुए है, "पूर्व राष्ट्रपति महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते थे और उन्होंने महिलाओं का यौन शोषण किया।"


वहीं ट्रंप ने इस आरोप को नकारते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार और अमेरिकियों से कई बार अपने बयानों के लिए माफी मांगी है। मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूं। ट्रंप ने कहा कि मैं ओबामा की नीतियों को बदल दूंगा क्योंकि इनसे अमेरिका का नुकसान हो रहा है। हिलेरी पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि क्लिंटन की ई-मेल्स को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा? अगर मैं राष्ट्रपति बना तो हिलरी के ईमेल्स की जांच कराऊंगा। इसका जवाब देते हुए हिलेरी ने कहा कि विदेश मंत्री होने के नाते निजी ईमेल अकाउंड इस्तेमाल करना मेरी गलती थी। लेकिन ट्रंप के लीक हुए विडियो से उनकी असलियत का पता चलता है।

वही आंतक के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि हमारी इस्लाम के साथ कोई लड़ाई नहीं है। आंतक की समस्या का हल निकालने के लिए आपको नाम लेना होगा और यह नाम है रैडिकल ईस्लामिक टेरर। ट्रंप ने कहा कि मैं पुतिन को नहीं जानता, लेकिन अगर रूस और अमेरिका एक साथ आते हैं तो आइएस के खिलाफ लड़ने में मदद मिलेगी। वहीं शरणार्थियों के मुद्दे पर हिलरी क्लिंटन ने अपनी राय रखते हुए कहा कि ऐसे किसी शख्स को अमेरिका में नहीं आने दूंगी जिससे हमें खतरा हो।

ट्रंप ने कहा कि हिलेरी सिर्फ बात करती हैं, वो कार्रवाई नहीं करती हैं, उनके फैसले हमेशा इतने खराब रहे हैं कि वो कभी अमेरिका की राष्ट्रपति नहीं बन सकती। वहीं हिलेरी ने कहा कि सीरिया में वार क्राइम के लिए रूस और सीरिया को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सीरिया में अमेरिकी सेना का इस्तेमाल नहीं करेंगी। हिलेरी का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि हिलेरी के दिल में नफरत भरी हुई है, वह हमेशा रूस को जिम्मेदार ठहराती रही हैं।

डिबेट के दौरान ट्रंप ने ओबामा के हेल्थकेयर कीजगह अपने हेल्थ प्लान के बारे में बताते हुए कहा, "मेरा हेल्थ प्लान ओबामकेयर की जगह एक सस्ता प्लान होगा।"रूस के साथ संबंधों के बारे में ट्रंप ने कहा कि वो पुतिन को बेहतर ढंग से नहीं जानते हैं। लेकिन आइएस के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश एक साथ मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि आज के वैश्विक हालात में हम अपने मतभेदों को दरकिनार कर आगे बढ़ सकते हैं। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि वो रूस के साथ बेहतर संबंध बनाने में यकीन करती हैं। लेकिन सीरिया में हो रही घटनाओं के लिए रूस और सीरिया दोनों को वार क्राइम के लिए जिम्मेदार ठहराने की जरूरत है।

इससे पहले 68 साल की हिलेरी क्लिंटन और 70 साल के डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली टीवी डिबेट दो हफ्ते पहले हुई थी। बहस को दुनिया में 10 करोड़ लोगों ने लाइव देखा था। इसमें ट्रंप पर हिलेरी भारी पड़ी थीं। उन्होंने इकोनॉमी, टेररिज्म और गन लॉ जैसे 11 मुद्दों पर ट्रंप को घेरा था।

अब तीसरी और अंतिम डिबेट 19 अक्टूबर को होगी।