Saturday, April 27, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत: भोजपुरी सिनेमा की मिली एक नयी जोड़ी .... 2) भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार लंदन को "अनुभवी सीईओ" की तरह चाहते हैं चलाना.... 3) अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ रुपये के पार.... 4) यह कंपनी दे रही ‘दुखी’ होने पर 10 दिन की छुट्टी.... 5) 'अब तो आगे...', DC के खिलाफ जीत के बाद SRH कप्तान पैट कमिंस के बयान ने मचाया तूफान.... 6) गोलीबारी... ईवीएम में तोड़-फोड़ के बाद मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का फैसला.... 7) पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने "टेक सिटी" को "टैंकर सिटी" बनाया, सिद्धारमैया ने किया पलटवार....
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,राहुल की यात्रा को असम में पुलिस ने रोका
Tuesday, January 23, 2024 - 1:54:39 PM - By News Desk

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,राहुल की यात्रा को असम में पुलिस ने रोका
Symbolic Picture
गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। राहुल बोले अहंकार ध्वस्त हुआ,असम के मुख्यमंत्री और दिल्ली में बैठे उनके मालिक का अहंकार कांग्रेस के बब्बर शेरों ने ध्वस्त कर दिया।कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके पास जिसे भी आप चाहें उसे सुनने की स्वतंत्रता हो। यह केवल असम में नहीं हो रहा है। आपसे कहा जा रहा है कि आपको RSS और इस पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व का पालन करना चाहिए... आपसे कहा जा रहा है कि आपका अपना इतिहास नहीं हो सकता।