Saturday, July 12, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) फिल्मफेयर अवार्ड ही नहीं इस साल और भी बड़ा जलवा बिखेरेंगे मधुवेंद्र राय .... 2) ग़ाज़ा: ‘सहायता को हथियार बनाने की सोची-समझी’ इसराइली कोशिश ख़ारिज.... 3) भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी,अमेरिकी कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का निर्देश.... 4) अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज.... 5) भारतीय सेना की बहादुरी पर फिदा करीना, बोलीं, ‘हम आभारी हैं.... 6) अब 9 मई को नहीं, इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', मेकर्स बोले- 'देश पहले है'.... 7) पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस का मुकाबला धर्मशाला से अहमदाबाद स्थानांतरित, जीसीए ने की पुष्टि....
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
Sunday, September 29, 2019 - 7:28:23 PM - By न्यूज डेस्क

प्रतीकात्मक चित्र
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक द्वारा जारी की गई इस सूची में 51 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित विलासराव देशमुख के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का भी नाम शामिल है।कांग्रेस ने महाराष्ट्र की लातूर शहर सीट से अमित देशमुख और भोकर सीट से अशोक चव्हाण को प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने संकेत दिए थे कि महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती है और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।