Friday, April 26, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत: भोजपुरी सिनेमा की मिली एक नयी जोड़ी .... 2) भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार लंदन को "अनुभवी सीईओ" की तरह चाहते हैं चलाना.... 3) अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ रुपये के पार.... 4) यह कंपनी दे रही ‘दुखी’ होने पर 10 दिन की छुट्टी.... 5) 'अब तो आगे...', DC के खिलाफ जीत के बाद SRH कप्तान पैट कमिंस के बयान ने मचाया तूफान.... 6) गोलीबारी... ईवीएम में तोड़-फोड़ के बाद मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का फैसला.... 7) पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने "टेक सिटी" को "टैंकर सिटी" बनाया, सिद्धारमैया ने किया पलटवार....
मुंबई फिर 'पानी-पानी', सायन-कुर्ला के बीच रेल सेवा ठप, 7 उड़ानें रद्द
Sunday, August 4, 2019 - 4:14:54 PM - By न्यूज डेस्क

बारिश में जलजमाव
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारी बारिश के कारण बेहाल है। शुक्रवार से जारी बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण कई रूटों पर मुंबई लोकल की सेवाएं रद्द कर दी गई है जबकि 7 फ्लाइट्स को कैंसल किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को कई इलाकों में लोगों को तेज बारिश के साथ हाई टाइड का भी सामना करना पड़ेगा और इस दौरान समुद्र में 4.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से बचें।

भारी बारिश के कारण शनिवार को अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, तीन लापता और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। वहीं नवी मुंबई में पिकनिक मनाने निकली चार लड़कियां ड्राइविंग रेंज के पास झरने में बह गईं। यह हादसा खारघर की पांडवकड़ा पहाड़ियों के पास हुआ है। स्थानीय प्राधिकरण का कहना है कि एक लड़की का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है।

आज के अपडेट

दोपहर 1.40 बजे
पुणे के सांगवी इलाके में भारी वर्षा के बाद घरों में पानी घुसा पानी। पुणे शहर में बाढ़ जैसी स्थिति के बाद पुणे नगर निगम द्वारा 500 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
दोपहर 12.51 बजे
मौसम विभाग ने लोगों से मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी के बीच घर से बाहर ना निकालने की अपील की है।

सुबह 11.40
गोरेगांव के राजीवनगर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण चार लोग घायल हुए हैं।

सुबह 10. 52 बजे
भारी बारिश से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए एनडीआरएफ ने महाराष्ट्र में 8 टीमें की तैनात।

सुबह 10.30 बजे
भारी बारिश के बीच दो उड़ानों को दूसरे शहरों की तरफ मोड़ा गया है।

सुबह 9.33 बजे
लगातार बारिश के कारण नासिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में बाढ़ जैसे हालात।