Wednesday, April 17, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
रूस-यूक्रेन जंग का असर ७५वें कान्स फेस्टिवल में।
Monday, May 23, 2022 4:19:43 PM - By पायल शुक्ला

ड प्रोटेस्ट करने वाली महिला को रेड कार्पेट से हटाते हुए सुरक्षाकर्मी।
फ्रांस में हो रहे ७५वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट इवेंट में काले कपड़े पहनकर आईं महिलाओं के एक ग्रुप ने यूक्रेन के सपोर्ट में बैनर लहराया। इसके बाद एक बमनुमा चीज वहां फेंक दी, इससे पूरे कैंपस में धुआं-धुआं हो गया। बैनर पर 'ए वुमन' संबोधन के साथ महिलाओं के नामों की एक लंबी सूची थी। द आउटलेट के अनुसार सूची में जो नाम लिखे थे, वे फ्रांस में पति से प्रताड़ित महिलाओं से मिलते-जुलते हैं। ये महिलाएं घरेलू हिंसा में मारी गई थीं।
वही शुक्रवार को फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक महिला ने यूक्रेन के समर्थन में न्यूड प्रोटेस्ट किया था। इस महिला ने अपनी बॉडी पर पेंट से ब्लू और येलो कलर का यूक्रेन का झंडा बनाया हुआ था। झंडे के ऊपर महिला ने ब्लैक कलर से एक मैसेज 'स्टॉप रेपिंग अस' लिखा हुआ था। इसके अलावा महिला ने अपने पैरों पर ब्लड रेड कलर भी लगाया हुआ था। इस महिला ने यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा महिलाओं के रेप का खुलासा करने के लिए इस इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। इसीलिए उसने रेड कार्पेट पर 'स्टॉप रेपिंग अस' का नारा लगाया था। हालांकि, गार्ड्स ने कोट से महिला के शरीर को ढंककर उसे रेड कार्पेट से हटा दिया गया।
इस दौरान महिला के बैक पर स्कम भी लिखा हुआ था। स्कम एक कट्टरपंथी फेमिनिस्ट एक्टिविस्ट ऑर्गेनाइजेशन है। इस ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर महिला का फोटो शेयर कर लिखा, "इस एक्टिविस्ट ने रूसी सैनिकों द्वारा युद्ध के दौरान यूक्रेनी महिलाओं के साथ किए गए बलात्कार और यौन उत्पीड़न को उजागर कर दिया है।" यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की फिल्म फेस्टिवल को वर्चुअली संबोधित किया था। इस दौरान जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर निशाना साधते हुए कहा था कि इंसानों में नफरत खत्म हो जाएगी और तानाशाह मर जाएंगे।