Saturday, April 20, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
“मस्जिद की मीनार पर लगाया भगवा झंडा लोगों में आक्रोश”
Wednesday, May 11, 2022 3:05:31 PM - By पायल शुक्ला

मस्जिद में भागड़ झण्डा लगाकर धार्मिक विवाद बढ़ाने कि कोशिश।

बुधवार को कर्नाटक राज्य के बेलगावी जिले की एक मस्जिद में कुछ शरारती तत्वों ने भगवा झण्डा लगाकर धार्मिक सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई है। इस घटना के बाद मुस्लिम समाज में रोष उत्पन्न हो गया जिसके बाद वहाँ के नेताओं ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह की घटना कर्नाटक में पिछले हफ्ते घटी जहां कदबा जिले के एक चर्च में भी भगवा झंडा फहराया गया था। साथ ही चर्च में भगवान हनुमान की तस्वीर भी रखी गई थी।
जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकिन पुलिस के हाथों कुछ नहीं लगा। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ शराब की बोतलें भी मिली थीं। फिलहाल पुलिस ने बाद में चर्च से भगवा झंडा और हनुमान जी की फोटो को हटा दिया था। स्थानीय लोगों ने मस्जिद पर भगवा झण्डा लगानेवालें दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई हैं।