देश भर में आज पूरे धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के साथ ही अल्लाह की बरकत का महीना रमजान खत्म हो जाता है। भारत के सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर आज सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई। आज के दिन लोग घरों में सेवई या फिर खीर समेत कई बेहतरीन पकवान बनाते हैं और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।
दिल्ली में ईद-उल-फितर के मौके पर जमा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। श्रीनगर में भी ईद की रौनक दिखाई दी। लोगों ने सुबह-सुबह मिलकर एकसाथ नमाज पढ़ी और अल्लाह की इबादत की। महाराष्ट्र में मुंबई की माहिम दरगाह में भी लोगों ने सुबह ईद की नमाज अदा की। वही केरल में भी ईद के मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरूवन्तपुरम के चन्द्रशेखरन नायर स्टेडियम में लोगों के साथ अनाम अदा की। ग्रीस और इंडोनेशिया में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर ईद की नमाज अदा की। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान नौवां महीने में होता है जिसमें रोजा रखे जाते हैं, वहीँ दसवें महीने में शव्वाल होता है जिसमें ईद का पर्व मनाया जाता है।