Friday, April 26, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत: भोजपुरी सिनेमा की मिली एक नयी जोड़ी .... 2) भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार लंदन को "अनुभवी सीईओ" की तरह चाहते हैं चलाना.... 3) अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ रुपये के पार.... 4) यह कंपनी दे रही ‘दुखी’ होने पर 10 दिन की छुट्टी.... 5) 'अब तो आगे...', DC के खिलाफ जीत के बाद SRH कप्तान पैट कमिंस के बयान ने मचाया तूफान.... 6) गोलीबारी... ईवीएम में तोड़-फोड़ के बाद मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का फैसला.... 7) पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने "टेक सिटी" को "टैंकर सिटी" बनाया, सिद्धारमैया ने किया पलटवार....
“धीमी पड़ी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की रफ्तार”/ पायल शुक्ला
Tuesday, March 29, 2022 1:46:53 PM - By पायल शुक्ला

फ‍िल्म की कमाई धीरे-धीरे कम होती जा रही है, १८वें दिन कश्मीर फाइल्स ने ३.१० करोड़ का कलेक्शन किया है।
डायरेक्टर व‍िवेक अग्न‍िहोत्री की फ‍िल्म द कश्मीर फाइल्स ने दो हफ्तों तक बॉक्स ऑफ‍िस पर राज किया है। दो हफ्तों के बाद तीसरे हफ्ते भी फिल्म का कलेक्शन स्पीड कम नहीं हुआ और १७वें दिन तक कश्मीर फाइल्स ने २२८.१८ करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। पर अब फ‍िल्म की कमाई धीरे-धीरे कम होती जा रही है।
१८वें दिन कश्मीर फाइल्स ने ३.१० करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे पहले १७वें दिन यानी रव‍िवार को फिल्म ने ८.७५ करोड़ का बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन किया था। दोनों दिनों की कमाई में ५.६५ करोड़ का बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। इसी के साथ कश्मीर फाइल्स ने १८वें दिन २३१.२८ करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कलेक्शन में ग‍िरावट के बावजूद फिल्म का ओवर ऑल कलेक्शन शानदार है। फ‍िल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखें तो १७ वें दिन कश्मीर फाइल्स ने २५० करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब आने वाले दिनों में यह और कितना ऊपर जाएगी, ये देखने वाली बात होगी।
द कश्मीर फाइल्स, कश्मीरी पंड‍ितों के ऊपर जुल्म और अत्याचार की कहानी दिखाती है। इसपर राजनीत‍िक बवाल भी हुए. लेक‍िन फिल्म ने अपनी धुंआधार कमाई जारी रखी। वहीं कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म आरआरआर (RRR) के सामने भी कश्मीर फाइल्स ने अपनी मजबूती बनाए रखी। कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, भाषा भाषा सुंबली, दर्शन कुमार अहम रोल में हैं। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभ‍िनय ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।