Saturday, April 20, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
सुशांत केस में AIIMS की फाइनल रिपोर्ट, मर्डर नहीं हुआ, एक्टर ने की थी खुदकुशी
Saturday, October 3, 2020 2:08:38 PM - By न्यूज डेस्क

सुशांत सिंह
सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स ने फाइनल रिपोर्ट दे दी है। फॉरेंसिंक विभाग के हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा कि सुशांत ने खुदकुशी की थी। उन्होंने ये भी कहा कि सुशांत की मौत सुसाइड का क्लियर केस है। अभिनेता का मर्डर नहीं हुआ था। मर्डर के केस को रूल आउट कर दिया गया है।

सुशांत का शव 14 जून 2020 को उनके मुंबई स्थित आवास में पाया गया था। शुरुआत में मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। इसके बाद इस मामले में सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में एक मामला दर्ज करवाया। बाद में सुशांत और स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की अनुशंसा कर दी थी। अभी सीबीआई के अलावा एनसीबी और ईडी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।