मुंबई: जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़- सीनियर अफसरों की सोसाइटी सवालों के घेरे में
मुंबई के आलीशान इलाकों में जिस्मफरोशी का धंधा कोई नई बात नहीं है लेकिन जब पॉश इलाके में जिम्मेदार अधिकारियों की सोसाइटी में जिस्मफरोशी का कारोबार होता हो तो शहर के लिए चिंता की बात है। दिल्ली के बाद अब मुबंई में भी पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस द्वारा छापेमारी करने के बाद हुए खुलासे में सबसे चौकाने वाली बात ये है कि इसमें कई बड़े अफसरों के होने की भी आशंका जताई जा रही है। इस सोसाइटी में अफसरों की बड़ी संख्या रहती है।
मामला मुंबई के ओशिवरा इलाके का है। सूत्रों की खबर पर जब पुलिस ने छापा मारा तो मौके पर ही सोसाइटी की गैलेक्सी बिल्डिंग के एक फ्लैट से तीन महिलाओं को नकदी के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई तीनो महिलाओं में दो की उम्र 21 व 19 वर्ष बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक इन दोनों से जबरन जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। जबकि तीसरी महिला शबाना शेख जिसकी उम्र 45 वर्ष है, वह ग्राहकों के लिए दलाली करती थी। शबाना के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का केस लगाया गया है।
मुंबई पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। इसके साथ ही अन्य दोनों महिलाओं को सुधार गृह भेज दिया गया है।
मुंबई में जिस्मफरोशी का ये कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी लगातार पकड़े जाते रहे हैं। साल 2014 में मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने पाटलिपुत्र सोसाइटी में छापा मारकर इस धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ा था। वह फ्लैट एक पूर्व पुलिस अधिकारी और वर्तमान राजनेता का होने की बात तब सामने आई थी। लेकिन मामला दबा दिया गया था।