Friday, June 20, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) फिल्मफेयर अवार्ड ही नहीं इस साल और भी बड़ा जलवा बिखेरेंगे मधुवेंद्र राय .... 2) ग़ाज़ा: ‘सहायता को हथियार बनाने की सोची-समझी’ इसराइली कोशिश ख़ारिज.... 3) भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी,अमेरिकी कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का निर्देश.... 4) अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज.... 5) भारतीय सेना की बहादुरी पर फिदा करीना, बोलीं, ‘हम आभारी हैं.... 6) अब 9 मई को नहीं, इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', मेकर्स बोले- 'देश पहले है'.... 7) पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस का मुकाबला धर्मशाला से अहमदाबाद स्थानांतरित, जीसीए ने की पुष्टि....
चंद्रबाबू नायडू ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश-महाराष्ट्र के विकास पर चर्चा
Sunday, July 14, 2024 3:01:19 PM - By News Desk

चंद्रबाबू नायडू एकनाथ शिंदे
मुंबई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से रविवार को मुंबई में मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के विकास को लेकर चर्चा हुई।

सीएम नायडू ने एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास 'वर्षा' में उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच एक अहम बैठक भी हुई। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और विकास को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में आंध्र प्रदेश के सांसद और केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, महाराष्ट्र के लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) मंत्री दादाजी भुसे और सांसद श्रीकांत शिंदे भी मौजूद थे।

सीएम शिंदे ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, "आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज अपनी मुंबई यात्रा के दौरान वर्षा निवास का सद्भावना दौरा किया। इस अवसर पर उनका शॉल और गुलदस्ते से स्वागत किया गया और श्री विठ्ठल रखुमाई की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया।"

उन्होंने लिखा, "इस बैठक में मुख्य रूप से दो पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि किस तरह से आपसी सहयोग बढ़ाकर दोनों का विकास किया जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे भी मौजूद रहे।"