“यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ५ महिलाओं की मौत अन्य दो घायल”
आगरा से नोएडा आ रही बोलेरो और डम्पर के बीच भीषण टक्कर।

यमुना एक्सप्रेस पर आयें दिन कोई न कोई घटना होती रहती हैं। ऐसी ही एक घटना गुरुवार की सुबह हुई जिसमें आगरा से नोएडा आ रही बोलेरो और डम्पर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे से बोलेरो में सवार ७ लोगों में से पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायल हुए २ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में मरने वालों में सभी महिलायें हैं जो महाराष्ट्र की रहनेवाली हैं।

वहीं इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में जान गवाने वाले ५ लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। हादसे में मरनेवाली ५ महिलाओं की पहचान चन्द्र कांत नारायण बुराड़े उम्र- (६८ वर्ष), श्रीमति स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े उम्र- (५९ वर्ष), श्रीमति मालन विश्वनाथ कुंभार उम्र- (६८ वर्ष), श्रीमति रंजना भरत पवार उम्र (६० वर्ष) और श्रीमति नुवंजन मुजावर उम्र (५३ वर्ष) के रूप में हुई हैं, तो वहीं अन्य दो घायलों की पहचान नारायण रामचन्द्र कोलेकर उम्र (४० वर्ष) और सुनीता राजू गस्टे उम्र (३५ वर्ष) के रूप में हुई है।