Friday, April 19, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
इन 11 खिलाड़ियों के बूते फाइनल में पहुंचने के लिए उतरेगी दिल्ली और मुंबई!
Thursday, November 5, 2020 2:57:32 PM - By न्यूज डेस्क

सांकेतिक चित्र
मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम और आईपीएल के वर्तमान सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज पहले क्वालीफायर में कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। आईपीएल में चार बार की चैंपियन मुंबई की टीम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी। सामने मौजूद दिल्ली लगातार चार मैच गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल करते हुए आ रही है। इससे पहली लीग चरण में मुंबई ने दिल्ली को दोनों मैच में हराया था। इस मैच का विजेता सीधा फाइनल में पहुंचेगा तो हारने वाले को एक मौका और मिलेगा, जिसका सामना एलिमिनेटर-2 में शुक्रवार को होने वाले आरसीबी और हैदराबाद के विजेता से होगा।