Saturday, April 20, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
शाहरुख खान की वेब सीरीज से क्यों चिढ़ गई पाकिस्तानी सेना?
Sunday, August 25, 2019 10:17:39 PM - By न्यूज डेस्क

शाहरुख खान
गफूर ने ट्वीटर पर लिखा, “शाहरुख खान बॉलीवुड सिंड्रोम में हैं। वास्तविकता देखें, रॉ एजेंट कुलभूषण जाधव हमारे पास है, विंग कमांडर अभिनंदन को हमने 27 फरवरी 2019 को पकड़ा।” गफूर ने आगे कहा, “शांति को बढ़ावा देने और कश्मीर में हो रहे अत्याचारों पर बोलने के लिए आप अपने कद का उपयोग कर सकते हैं। आपको चाहिए कि आप ऐसा करें।”

शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स पर आने वाले अपने शो को जासूसी, प्रतिशोध, प्रेम और कर्तव्य की एक रोमांचक कहानी- ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ बताया था। शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बने इस शो में हाशमी रॉ एजेंट कबीर आनंद की भूमिका में हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पकड़े गए चार भारतीय लोगों को बचाने की कहानी को इसमें दिखाया जाएगा।