Saturday, April 20, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
सैयद अब्दुल रहीम की ज़िंदगी पर होगी अजय देवगन की नई फ़िल्म ‘मैदान’
Monday, August 19, 2019 8:23:51 PM - By फ़िल्म डेस्क

फ़िल्म मैदान
आज सुबह अजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया, जिसपर फुटबॉल बना था और लिखा था, 'भारतीय फुटबॉल का स्वर्णिम युग 1952-1962।' पोस्टर के कैप्शन में अजय ने लिखा, "आज से 'मैदान' शुरू।"
अमित शर्मा की यह फिल्म प्रसिद्ध पूर्व खिलाड़ी सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है, जो 1950 में 1963 में अपनी मृत्यु तक एक भारतीय फुटबॉल कोच और भारतीय राष्ट्रीय टीम के प्रबंधक भी थे। उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार माना जाता है।

फिल्म में नेशनल अवार्ड विजेता कीर्ति सुरेश भी हैं। फिल्म की प्रस्तुती जी स्टूडियो और बोनी कपूर करेंगे। यह फिल्म आने वाले साल में रिलीज हो सकती है