मुंबई और आसपास के इलाकों में ठंडी हवा के साथ बारिश
Friday, September 28, 2018 11:41:57 AM - By एजेंसी
पिछले कुछ दिनों से मुंबई में भीषण गर्मी का सामना कर रहे मुंबईकरों को गुरूवार शाम को काफी राहत मिली। गुरूवार शाम को मुंबई सहित नवी मुंबई के कई इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश हुई। नवी मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। तो मुंबई के कुलाबा, दादर, नरिमन पॉइंट, मलबार हिल सहित कुछ इलाकों में भी ठंडी हवा के साथ बारिश दे दस्तक दी।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि 27 और 28 सितंबर को मुंबई सहित महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश हो सकती है। इसका कारण बताते हुए विभाग ने कहा था कि अरब समुद्र में हवा का कम दबाव बनने से बारिश वाली स्थिति बनी है। बुधवार रात से ही मुंबई और आसपास के इलाकों पर काले बादल छाए हुए थे, जिसके बाद गुरूवार शाम तक बारिश होने लगी।