शहद केवल स्वाद से ही भरपूर नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में जरूरी है कि शहद के फायदे, उसके इस्तेमाल के तरीके आदि के बारे में जाना जाए।
पाचन संबंधी परेशानियों को करे दूर
शहद गैस, कब्ज, सूजन आदि पाचन से जुड़ी परेशानियों को कम करने में सहायक होता है। इसमें प्रोबायोटिक होता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और एलर्जी के खतरे को कम करता है।
रक्त बढ़ाए
अगर गुनगुने पानी में शहद मिला कर पिएं तो यह हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) पर काफी अच्छा प्रभाव डालता है। इससे रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे आयरन की कमी का खतरा कम होता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स
शहद में न्यूट्रास्यूटिकल्स शामिल हैं। इनसे हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यहां तक कि शहद का सेवन करने से दिल की बीमारी और कैंसर जैसे कई घातक रोगों का भी खतरा कम हो जाता है।
त्वचा के लिए बेहतर
दूध और शहद दोनों में ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो सुन्दर और चिकनी त्वचा पाने में मदद करते हैं। इसलिए दूध और शहद का एक साथ सेवन करना त्वचा की कांति बनाए रखने के लिए फायदेमंद होता है।
घाव ठीक करने में सहायक
इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण हैं। अनेक अध्ययनों से पता चला है कि शहद घाव के उपचार के लिए लाभदायक होता है।
दिल का टॉनिक
शहद दिल को स्वस्थ रखने में कारगर है। इसके लिए स्वस्थ व्यक्ति को पांच से 10 ग्राम शहद प्रतिदिन खाना चाहिए।
वजन घटाने में सहायक
यह वजन घटाने में भी सहायक होता है, क्योंकि यह चयापचय दर को बढ़ाता है, जो वजन कम करने के लिए जरूरी है।