Thursday, April 25, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत: भोजपुरी सिनेमा की मिली एक नयी जोड़ी .... 2) भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार लंदन को "अनुभवी सीईओ" की तरह चाहते हैं चलाना.... 3) अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ रुपये के पार.... 4) यह कंपनी दे रही ‘दुखी’ होने पर 10 दिन की छुट्टी.... 5) 'अब तो आगे...', DC के खिलाफ जीत के बाद SRH कप्तान पैट कमिंस के बयान ने मचाया तूफान.... 6) गोलीबारी... ईवीएम में तोड़-फोड़ के बाद मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का फैसला.... 7) पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने "टेक सिटी" को "टैंकर सिटी" बनाया, सिद्धारमैया ने किया पलटवार....
सोमवार, ५ अक्टूबर २०१५
Sunday, October 4, 2015 - 7:10:40 PM - By Pandit Yogesh Sharma

सोमवार, ५ अक्टूबर २०१५
सितारों के बोल
मेष (Aries): आज आप नए कार्य की शुरुआत करेंगे। मन में जल्दी-जल्दी परिवर्तन आएंगे, जिससे मन दुविधा से घिरा रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ (Taurus): हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण आप गंवा सकते हैं। विचारों में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज कोई नया कार्य प्रारंभ करना हितकारी नहीं है।
मिथुन (Gemini): आज के दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थ चित्त से होगी। मित्र या परिजनों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है।
कर्क (Cancer): मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। धन हानि की संभावना है।
सिंह (Leo): दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण सामने आया हुआ अवसर गंवा देंगे। आपका मन विचारो में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ न करें। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। धन प्राप्ति के योग हैं।
कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। नए कार्यों का आयोजन सफल होगा। व्यापारी और कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है। पदोन्नति की संभावना है। अधिकारियों से लाभ होगा।
तुला (Libra): बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। विरोधियों के साथ गहन चर्चा में न उतरें।
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सावधानी से बिताएं। नए कार्यों का प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। सरकारी प्रवृतियों से दूर रहने की सलाह गणेशजी देते हैं।
धनु (Sagittarius): सुखपूर्वक और आनंद से बीतेगा आज का दिन। आप मनोरंजन की दुनिया की सैर करेंगे। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी।
मकर (Capricorn): व्यापार में विस्तार हो सकता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएगें। धन के लेन-देन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ (Aquarius): आपके विचारो में परिवर्तन आएगा। महिलाओं को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। आकस्मिक खर्च का योग है।
मीन (Pisces): घर में परिजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता होगी। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है।