Thursday, April 18, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
वक्री शनि अब मार्गी हो गए है ,ढैया और साढ़े साती से पीड़ितो को राहत मिलेगी।
Sunday, September 22, 2019 - 1:06:09 AM - By आचार्य रजनीश मिश्रा

वक्री शनि अब मार्गी हो गए है ,ढैया और साढ़े साती से पीड़ितो को राहत मिलेगी।
प्रतीकात्मक चित्र
वक्री शनिदेव 18 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर मार्गी हो गए है अब यानी वक्री शनि अब मार्गी होंने पर क्या फल मिलेगा उसी पर चर्चा कर रहे है।

शनि के मार्गी होने का अलग-अलग असर 12 राशियों पर पड़ेगा।
धर्मग्रंथों में शनिदेव को क्रूर होने के साथ न्याय के देवता माना जाता हैं। शनिदेव मनुष्य के कर्म के आधार पर उसे फल प्रदान करते हैं। फिलहाल शनि धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, लेकिन अब यह 18 सितंबर से धनु राशि में ही वक्री से मार्गी हो गए है । इनके मार्गी होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

धनु राशि का स्वामी गुरु है। धनु राशि में शनि के साथ केतु भी रहेंगे। शनि कर्म और सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। शनि मकर व कुंभ राशि का स्वामी है। शनि तुला राशि में उच्च का व मेष राशि में नीच का हो जाता है।
राशियों पर प्रभाव :

मेष : शनि आपकी राशि के नवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। इससे मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा।

वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए शनि आठवें भाव में मार्गी होंगे। इससे कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन : इस राशि के जातकों के सातवें भाव में शनि के मार्गी होने से सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कर्क: शनि छठे भाव में मार्गी होने से कोर्ट कचहरी में लाभ मिलेगा। विदेश जाने के योग बनेंगे।

सिंह : शनि पांचवें भाव में मार्गी होने से संतान सुख मिलेगा। नौकरी बदलने के योग बन सकते हैं।

कन्या : शनि चौथे भाव में मार्गी से भूमि, भवन, वाहन मिलने के योग बनेंगे।

तुला : शनि तीसरे भाव में मार्गी होने से साहस में वृद्धि और यात्राओं के योग बनेंगे।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रभाव है। इस राशि में शनि दूसरे भाव में रहेंगे जिससे पैतृक संपत्ति में लाभ होगा।

धनु : धनु राशि के जातक भी साढ़े साती के प्रभाव में हैं। शनिदेव धनु राशि के जातकों के लग्न में रहेंगे जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर : शनि 12वें भाव में मार्गी रहेंगे। मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रभाव है। विदेश जाने के योग बन सकते है।

कुंभ : शनि 11वें भाव में होने से लाभ के योग के साथ नए अवसर मिलेंगे।

मीन : शनि इस राशि के 10वें भाव में रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में ख्याति मिल सकती है।

आचार्य रजनीश मिश्रा
मो नं 9029512777