Wednesday, April 17, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
NCP के दबंग नेता गिल्बर्ट मेंडोन्सा 420 केस में वांटेड
Wednesday, April 6, 2016 - 5:33:25 PM - By मुबारक शेख

NCP के दबंग नेता गिल्बर्ट मेंडोन्सा 420 केस में वांटेड
गिल्बर्ट मेंडोन्सा
मुंबई के थाना ग्रामीण में पिछले 2 दशक से दबंग की भूमिका में अपना वर्चस्व बनाने वाले मीरा भाईन्दर के पूर्व विधायक एवं एनसीपी नेता गिल्बर्ट मेंडोन्सा इन दिनों प्रॉपर्टी के एक चीटिंग और 420 के एक मामले में पिछले कुछ दिनों से वांटेड आरोपी घोषित हैं, 2 सप्ताह से थाना शहर के कासर बावड़ी पुलिस को गिल्बर्ट मेंडोन्सा को तलाश रही है।
पुलिस सूत्रो के अनुसार गिल्बर्ट मेंडोन्सा उर्फ़ सेठ थाना शहर पुलिस के अंतर्गत कासर बावड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज CR No.42/2016 के एक मामले में पिछले 2 सप्ताह से वांटेड हैं,गिल्बर्ट पर आरोप है कि थाना की लगभग 14 करोड़ की एक प्रॉपर्टी में फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनवाकर उसे हड़प ने एवं कुछ लोगो के साथ प्रॉपर्टी पर अपना कब्ज़ा ज़माने का मामला दर्ज हैं।
कासर बावडी पुलिस सूत्रो के अनुसार लगभग 14 करोड़ की एक प्रॉपर्टी गिल्बर्ट मेंडोन्सा ने एक परिवार से कुछ माह पूर्व खरीदी हुई थी,बताया जाता है कि उस प्रॉपर्टी में परिवार विवाद भी जारी था और कुछ कानूनी अड़चने भी थी इसी बात का बात के मद्देनज़र अपने वर्चस्व का फ़ायदा उठाकर गिल्बर्ट ने उसी प्रॉपर्टी में कुछ लोगो की मदद से फ़र्ज़ी दस्तावेज़ो का सहारा लिया फिर उन दस्तावेज़ों के अधार पर सरकारी योग्यता पूरी करने की कोशिश की साथ ही उसी प्रॉपर्टी के लेनदेन में धोका भी किया ।
जानकार सूत्रो के अनुसार इस मामले में जब जगह मालिक द्वारा फरवरी में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तब पुलिस ने मामले की तहकीकात कर चीटिंग धोका-धडी मामले में अशोक हिरा और करसे नामक सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों में पुलिस ने अशोक हिरा नामक आरोपी को रत्नागिरी से गिरफ्तार किया पुलिस ने जब इन आरोपियों से मामले की गहन छानबीन और पूछताछ की तब इस मामले में गिल्बर्ट मेंडोन्सा के नाम का खुलासा हुआ और पुलिस ने एनसीपी के पूर्व विधायक गिल्बर्ट मेंडोन्सा के खिलाफ FIR दर्ज की।
कासर बावडी पुलिस के जांच अधिकारी तले से जब इस संवाददाता ने पूछताछ की तब जांच अधिकारी ने करोडो रूपयो की उक्त प्रॉपर्टी में फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनवाने और धोकाधडी किये जाने और गिल्बर्ट मेंडोन्सा के शामिल होने की पुष्टि की, जांच अधिकारी के अनुसार 24 फरवरी 2016 को पुलिस ने चीटिंग एवं फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनवाने का मामला दर्ज किया हैं,और इस मामले में कूल 5 आरोपी होने की बात बताई इन्ही 5 आरोपियों में गिल्बर्ट मेंडोन्सा का नाम भी शामिल हैं इस मामले में पुलिस ने धारा 465,466,467,420,34 IPC दर्ज किया हैं।
पुलिस के एक आला अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की गिल्बर्ट मेंडोन्सा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कई बार गिल्बर्ट के उत्तान स्थित बंगले पर भी गयी थी लेकिन गिल्बर्ट अपने निवास्थान पर नही मिले, पुलिस की माने तो पुलिस ने गिल्बर्ट की गिरतारी के लिए अब तक 4 जगहों पर सर्च भी किया लेकिन गिल्बर्ट तक पुलिस पहुँच नही पायी,गिल्बर्ट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब गिल्बर्ट के कुछ करीबी लोगो से पूछताछ कर सकती है ।
पुलिस सूत्रो के अनुसार गिल्बर्ट द्वारा दो बार अंतरिम जमानत के लिए पहल की गयी लेकिन कोर्ट ने उसे रिजेक्ट कर दिया।
इस पूरे मामले में गिल्बर्ट मेंडोन्सा और उनके परिवार सदस्यों से लगार बात करने की कोशिश की गयी लेकिन कोई भी बात करने के लिए उपलब्ध नही हो सका।

सिटिज़न अलर्ट के मुंबई ब्यूरो की पूरी टीम इस मामले में लगी है कि गिल्बर्ट मेंडोन्सा ने अपने विधायक रहते कई और इस तरह के मामलो को तो अंजाम नही दिया।