ताजा घटना कल्याण स्थित आधारवाड़ी जेल की है। यहाँ बंद कैदियों में कोरोना वायरस का भय समा गया हैं। कैदियों ने आरोप लगाया है कि जेल में साफ–सफाई नहीं है। चारों तरफ़ अव्यस्था की स्थिति है। कोरोना वायरस से बचने के लिए जेल प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। जिससे त्रस्त होकर जेल के कैदियों ने भूख हड़ताल कर दी है।
एक दिन पहले जेल के अधिकारी जेल के दौरे पर आए थे। तब जेल के कैदियों ने कोरोना वायरस से बचने के लिए जेल में साफ सफाई की मांग की थी। कैदियों की मांग को जेल प्रशासन ने गम्भीरता नहीं लिया और अभी तक कोई ऐसा कदम नहीं उठाया है जिससे कैदियों की समस्या का समाधान किया जा सके। इसीलिए भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा।
कैदियों के घर वालो का कहना है कि जेल प्रशासन कैदियों के साथ बुरा व्यवहार कर रही है। उनकी सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन खिलवाड़ कर रही है। प्रशासन को जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करने के लिहाज से कदम उठाने चाहिए। इस प्रकरण से आम जनता के साथ–साथ कैदियों को भी कोरोना वायरस के भय ने चिंतित कर दिया है।